फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी बचाओ महासंघ का धरकना

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शराब बंदी की मांग को लेकर पानी बचाओ महासंघ ने धरना दिया। कहा कि रिहायशी मकानों पर टैक्स बढ़ाया जाए। पीड़ित व्यक्ति को 20 लाख रुपये मुआवजा और पेंशन की व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र एडीएम वित्त राजस्व को दिया।
विज्ञापन

संगठन से जुड़े लोगों की जुटान बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। इसके बाद दिन में 11 बजे से धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष धरमी देवी ने कहा कि शराब के सेवन से कई लोगों की मौत होती है। इसमें गरीब लोग अधिक होते हैं। धन, स्वास्थ्य और सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होती है। गायत्री देवी ने कहा कि शरीर के अंग खराब होने का कारण शराब है। ऐसे लोगों को 20 लाख रुपये मुआवजा मिलें। साथ ही शराब बंदी के समर्थन में जेल में कैद लोगों को रिहा कराएं। अहमदी बेगम ने कहा कि शराब को बंद कर राजस्व प्राप्ति के लिए दूसरे तरह का टैक्स लगाएं। इसमें रिहाइशी मकानों से अधिक टैक्स वसूल सकते हैं। इस दौरान बिंदु देवी, गैसा देवी, विजय जुआठा, हाजी इकबाल अहमद, अशोक मालवीय, रामकिशोर चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें