फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहज के मुख्य चौराहे पर आधे घंटे तक रहा सड़क जाम, हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर के मुख्य चौराहे पर दो वाहनों के आपस में साइड लगने से विवाद हो गया, जिसमें करीब आधे घंटे तक सड़क जाम हो गया। जिससे लोग हलकान रहे। राहगीरों के हस्तक्षेप से किसी तरह जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को करीब 4 बजे मुख्य चौराहे पर बने पुलिस सहायता केन्द्र के समीप रास्ते में एक बोलेरो और एक कार के बीच साइड लेने में दोनों गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। दोनों चालक अपनी-अपनी गाड़ियों से उतर कर हुए नुकसान को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़ने लगे। सड़क पर चालकों की हो रही तृ-तू, मैं-मैं से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों का कहना है कि बोलेरो बरांव निवासी किसी गुप्ता की थी। इसी बीच कार का ड्राइवर एक बोलेरो में सवार एक महिला का मोबाइल लेकर भाग गया। चालकों के विवाद से लगे जाम के झाम को राहगीरों ने किसी तरह खाली कराकर आवागमन सुचारु कराया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें