फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रिक्त पदों पर जल्द हो नियुक्ति’

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। माध्यमिक शिक्षक संघ ‘पांडेय गुट’ की बैठक रविवार को बीआरडी इंटर कॉलेज में हुई। रिक्त पदों पर नियुक्ति करने और वित्त विहीन शिक्षकों को पूर्णकालिक दर्जा की मांग की गई। इसके लिए 23 अगस्त को डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर पांडेय ने कहा कि पेंशन की बहाली के लिए संगठन प्रतिबद्ध है। इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा। पेंशन को हर हाल में बहाल करना होगा। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों पर शिक्षकों को तैनात किया जाए, जिससे स्कूलों में शिक्षा की क्वालिटी में सुधार आए। पठन-पाठन का माहौल बेहतर हो सके। महकमे में भ्रष्टाचार हर तरफ फैला है। इसे समाप्त करने के लिए संज्ञेय अपराध घोषित किया जाए।
जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को पूर्णकालिक दर्जा दिया जाए, क्योंकि ये शिक्षक काफी समय से पठन-पाठन में जुटे हैं। जिला मंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली है, सरकार उसके लिए पहल नहीं कर रही है। एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम शामिल करने का दावा कर रही है। सरकार को विचार करने की जरूरत है। इस दौरान कविंद्र पांडेय, सुधाकर मिश्र, गोपाल प्रसाद, अक्षयवर सिंह, अगम स्वरूप, बैकुंठ कुशवाहा, दुर्ग विजय सिंह, योगेंद्र तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें