फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर समेत 130 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर समेत 130 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, दो की मौत
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में संक्रमित डॉक्टर का चल रहा इलाज
अब तक कोरोना से 31 की हो चुकी है मौत, संक्रमितों की संख्या हुई 3814
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में पांव पसार रहे कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार की देर शाम और शनिवार को मिलाकर 130 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक संक्रमित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में संक्रमितों की संख्या 3814 हो गई है। अभी तक 31 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
लार सीएचसी पर तैनात एक डॉक्टर को कोविड-19 एल-टू के प्रभारी बनाया गया था। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक दिन पूर्व तक अपने आवास पर सुबह मरीजों का इलाज किए हैं। इनके संपर्क में आने वाले मरीजों की चिंता बढ़ गई है। इसको लेकर लार सीएचसी के कर्मचारी भी चिंतित हैं। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया। इनका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। खुखुन्दू थाने के तीन पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से थाने में कैंप लगाकर 65 पुलिसकर्मियों की जांच हुई। थाने को सैनिटाइज कराया गया। पुलिस लाइंस के तीन पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले हैं। सजांव के एक, पोखरभिंडा के एक, रुद्रपुर नाथ बाबा के एक, रुद्रपुर के इमामबाड़ा चौराहा के दो, रुद्रपुर के बारी टोला के एक, सलेमपुर के मनिहारी के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खोराराम की रहने वाली एक महिला संक्रमित का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। शनिवार को इसकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन के निर्देश दिए गए हैं। सभी लोगों से मोबाइल पर डॉक्टर संपर्क कर रहे हैं। जरूरत के अनुसार इन्हें दवा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना के लक्षण नजर आएं तो हेल्पलाइन नंबर मिलाएं
नेशनल हेल्पलाइन और जिला के कंट्रोल रूम के नंबर पर कभी भी कर सकते हैं फोन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड-19 से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों को घर पर इलाज मुहैया करा रहा है। सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि लोगों को घर बैठे जरूरी सुविधाएं व जानकारी मिल सकें। कोविड-19 नेशनल हेल्पलाइन नंबर 91-11-23978046 और 24 घंटे काम करने वाले टोल फ्री नंबर 1075 जारी किया गया है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि कोरोना से जुड़ी जानकारी के लिए किसी भी समय इन हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की जा सकती है। यदि किसी में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दें तो घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि इन टोल फ्री नंबर पर कॉल करने की जरूरत है। स्वास्थ्य सेवाएं आपको तुरंत उपलब्ध हो जाएंगी।
ऐसे करें उपयोग
1075 नंबर पर फोन उठाने वाले सबसे पहले लक्षणों के विषय में पूछेंगे। साथ ही आप किस राज्य के किस जिले के किस जोन में रहते हैं। यह जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके बाद आपको अपने जिले के संबंधित अधिकारी या नोडल अफसर का नंबर और मेल आईडी दे दी जाएगी। उनसे आप संपर्क करेंगे तो आपको लैब टेस्ट (प्राइवेट अथवा सरकारी) के विषय में पता चल जाएगा। अगर किसी कोरोना पाजिटिव के संपर्क में आते हैं तो प्रशासन आपकी स्वत: जांच करेगा। इसके अलावा जिला कोरोना कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर - 05568-222505, 05568-220926 व 05561-265172 पर और सीएमओ कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 05568-222749 पर कॉल करके जानकारी, सलाह व मदद प्राप्त कर सकते हैं।
लक्षण दिखें तो करे कॉल
कोई भी व्यक्ति जिसे कोविड-19 को लेकर कोई संदेह है या कोई जानकारी चाहता हो तो वह इन नंबरों पर कॉल करके मदद ले सकता है। नजदीकी कोविड-19 नियंत्रण सेंटर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उनके नंबर और संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप में या आपके परिवार के किसी सदस्य में कोविड-19 के लक्षण दिखाई देते हैं तो आप इन नंबरों पर कॉल करके जानकारी या मदद मांग सकते हैं।
दुकानें बंद होने के बावजूद नहीं रुक रही लोगों की आवाजाही
लॉकडाउन के बाद भी सड़कों पर दिख रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुुर। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे बचाव के लिए साप्ताहिक लॉकडाउन रखा गया है। लॉकडाउन के दौरान लोग बिना काम के सड़क पर दिखने से नगर में भीड़भाड़ बढ़ रही है। शनिवार को नगर की दुकानें तो बंद रहीं। वहीं लोगों की आवाजाही होती रही। वाहनों के चलने से सड़क पर लोगों की भीड़ दिख रही है। इससे संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है।
ब्लॉक में कुल 242 संक्रमित हैं। इसमें नगर से ही 73 लोग संक्रमित हैं। मरीजों के ठीक होने के बावजूद 153 एक्टिव मरीज हैं। संक्रमण से बचाव के लिए दो दिन साप्ताहिक बंदी निर्धारित है। लॉकडाउन में नगर की दुकानें तो बंद रह रहीं हैं। इसके बावजूद नगर में लोगों की आवाजाही कम नहीं हो रही है। सड़क पर वाहनों की तादात कम नहीं हो रही है। कभी कभी तो जाम जैसी स्थिति आ रही है। नगर के मुख्य मार्ग पर वाहन बेरोक-टोक फर्राटे भर रहे हैं। सोहनाग मोड़ पर लोगों की भीड़ बढ़ रही है। इस बाबत कोतवाल गिरिजेश तिवारी ने बताया कि लोगों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। जो लोग बिना काम के घूमते मिलेंगे, उन पर शिकंजा कसा जाएगा।
फोटो समाचार
विधायक के निरीक्षण में नदारद मिले डॉक्टर व कर्मचारी
सीएमओ को फोन कर प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को भेजवाए जिला चिकित्सालय
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। क्षेत्रीय विधायक काली प्रसाद ने शुक्रवार को 11:30 बजे सीएचसी सलेमपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर व अन्य कर्मचारी नदारद मिले। वहीं, एक महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी, जिसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। लेकिन एम्बुलेंस नहीं मिलने के चलते बाहर बरामदे में परिवार के लोगों के साथ बैठी थी। विधायक ने फोन किया तब सीएचसी कैंपस में खड़ी एंबुलेंस पहुंची और मरीज को लेकर जिला चिकित्सालय गई। सीएचसी की लचर व्यवस्था देख विधायक ने सीएमओ को फोन कर उसे ठीक करने को कहा।
विधायक काली प्रसाद ने पहुंचे तो जहां इमरजेंसी का ताला बंद मिला। वहीं ड्यूटी में तैनात डॉक्टर इकबाल, फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वॉय अपने कमरे पर सो रहे थे। करीब आधा घंटे के बाद डॉक्टर पहुंचे और खाना खाने जाने की बात बताई। इसी बीच कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव की कुशमावती देवी की बेटी बेबी प्रसव पीड़ा से बरामदे में तड़प रही थीं। पूछताछ में बताया कि दो घंटे पूर्व यहां से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है। सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर अतुल कुमार से विधायक ने कहा कि अस्पताल परिसर में इतनी गंदगी क्यों है। इस संबंध में सीएचसी के प्रभारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि ड्यूटी को लेकर सभी को तत्पर रहने को कहा गया है। कोरोना संक्रमण को लेकर थोड़ी सी दिक्कत हो रही है। जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना के प्रति लोगों को किया जा रहा जागरूक
देवरिया। आरोग्य भारती की ओर सेे कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को सदर ब्लॉक के सिंगही गांव में लोगों को कोरोना से बचाव का तरीका बताया गया है। आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अजीत नरायण मिश्र ने बताया कि वैश्विक महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और आयुष मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों का पालन करते हुए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए विटामिन सी युक्त भोजन और तरल पदार्थ लेने का सुझाव दिया जा रहा है। संतरा, नेबू, आंवला के अलावा हरी सब्जी, गुनगुना पानी, गिलोय, कालमेघ, अश्वगंधा, चिरैता, मुलहठी, तेजपत्ता, अदरक, तुलसी, सोंठ, अजवाइन, दाल चीनी का सेवन करें। हाथों को स्वच्छ रखें, मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इस दौरान पंकज चतुुर्वेदी, मनीष मिश्र, विनय पांडेय, श्रीनिवास दुबे, संजय पांडेय, गोल्डी मणि, सुषमा, सुमन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें