फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तहसील से चोरी हुए 13 टैबलेट बरामद

Mon, 26 May 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर में रखा 330 टैबलेट चोरी का मामला
विज्ञापन

- तहसील परिसर में तहसीलदार न्यायिक न्यायालय के बगल के कमरे में बने स्ट्रांग रूम रखा गया था



संवाद न्यूज एजेंसी


देवरिया। सदर तहसील परिसर में तहसीलदार न्यायिक न्यायालय के बगल के कमरे में बने स्ट्रांग रूम में रखे टैबलेट में 330 चोरी हो के मामले में पुलिस ने 13 टैबलेट बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के बाद टैबलेट बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताते चलें कि एसडीएम सदर श्रुति शर्मा के निर्देश पर तहसीलदार केके मिश्रा की तहरीर पर नायब नाजिर राकेश श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि शासन की योजना के तहत छात्रों को टैबलेट का वितरण किया जा रहा है। जिले को 15793 टैबलेट मिला था, जिससे तहसीलदार न्यायिक न्यायालय के बगल स्थित बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया था। समय-समय पर कुछ का वितरण किया गया था। इधर विभिन्न कॉलेजों में 622 टैबलेट वितरण करने के लिए लिस्ट आई थी। 216 टैबलेट का वितरण किया गया। इसके बाद नायब नाजिर ने टैबलेट कम होने की सूचना ई-डिस्टि्रक्ट मैनेजर को दी गई, जबकि वहां कंप्यूटर में आन लाइन स्टाॅक और वितरण दर्ज था। स्टॉक का मिलान किया गया तो मात्र 120 मिला, जबकि 330 गायब था। इसके बाद तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कुछ लोगाें को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। उनकी निशानदेही पर 13 टैबलेट बरामद किया गया है। पुलिस की टीम पूछताछ कर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें