देवरिया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर कच्ची शराब, अवैध देसी, अंग्रेजी शराब के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली पुलिस ने बरियारपुर थाने के अहिल्यापुर के अजीत कुमार मिश्रा, खामपार पुलिस ने झारखंड के भीम कर्मालीय व राम उराव, एकौना पुलिस ने बेलवा दुबौली के गुलाब चौहान, तरकुलवा पुलिस ने पथरदेवा के श्यामबदन राजभर, सिरसिया गोठा की सीमा देवी, भाटपाररानी ने लार के रोपन छपरा के बृजेश साहनी व बिहार के सारण के महम्मदपुर के राजू कुमार तिवारी, बरहज पुलिस ने पैना के राजेश यादव उर्फ गिरीश, भटनी पुलिस ने बिहार के विजयीपुर थाने के कुटिया के सुरेश बांसफोर, महुआडीह पुलिस ने सोनबरसा के रामवेलास सिंह, लार पुलिस ने वैशकरनी वार्ड के नागेन्द्र कुमार, रुद्रपुर पुलिस ने गणेशपुर के रामप्रताप निषाद व झारखंड के राजू राजकेश्वर उरांव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 13 आरोपियों को 195 लीटर कच्ची शराब व 26 शीशी बंटी बबली देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया।