फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए चल रहा धरना 12वें दिन समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण के लिए चल रहा धरना 12वें दिन समाप्त
विज्ञापन

सलेमपुर। सड़क निर्माण को लेकर गांधी चौक पर चल रहा धरना मंगलवार को 12वें दिन समाप्त हो गया।
एसडीएम ओम प्रकाश बरनवाल, सीओ कपिल मुनि सिंह, ईओ अंकिता सिंह, पीडबल्यूडी के एई, कोतवाल नवीन कुमार मिश्र आदि धरना स्थल पहुंचे। पांच सूत्रीय पत्रक लेने के बाद दो माह में गांधी चौक से हॉस्पीटल तक जाने वाली सड़क का निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया। ईओ अंकिता सिंह ने घोषणा की कि खंभों पर विद्युत बल्ब लगवा दिया जाएगा और नाला-नाली की सफाई तेजी से कराई जाएगी।
विज्ञापन

आयोजक सुधाकर गुप्त ने कहा कि दो नही ढाई माह बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो पुन: आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरना को कॉमरेड सतीश कुमार, बलविंदर मौर्या, शिव सागर जायसवाल, परमानंद भारती, गिरिजा शंकर पटेल, संजय गुप्ता, अनिल यादव, सुशील कुमार, शंकर, बहादुर प्रसाद, राजेश वर्मा, नगीना मिश्र, गोरख नाथ मिश्र, मदन यादव, देवेंद्र नाथ, रणजीत सिंह, प्रेमचंद यादव आदि ने संबोधित किया। संचालन संजय गुप्ता ने किया। आयोजक सुधाकर गुप्त ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें