फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 129 वाहनों का चालान, चार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। यातायात माह के तहत शुक्रवार को पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 129 वाहनों का चालान किया गया, जबकि चार वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन

एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देशन में बस स्टैंड और कसया ओवरब्रिज पर सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस के वाहन चलाने वालों का भी चालान किया गया। पुरवा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास नो-पार्किंग में खड़े वाहनों और काली फिल्म लगे शीशों वाले वाहनों पर भी कार्रवाई हुईद्
विज्ञापन

वहीं, जनता इंटरमीडिएट कॉलेज सोनूघाट में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूकता संबंधी पंपलेट बांटे गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें