फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नगर पालिका की बैठक में 1.29 अरब का बजट पास

Thu, 30 Apr 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नगरपालिका परिषद के कार्यालय स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में बुधवार को बजट बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विकास और जनहित की योजनाओं के लिए 1.16 अरब बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहीं नगर पालिका की अध्यक्ष अलका सिंह की अनुमति से अनुमानित आय और व्यय का लेखा-जोखा सदन के पटल पर रखा गया।
इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एक अरब उनतीस करोड़ दस लाख पंद्रह हजार रुपये की अनुमानित आय लगाया गया।
वहीं नगर में विभिन्न योजनाओं पर व्यय के लिए एक अरब सोलह करोड़ अस्सी लाख पचपन हजार रुपये (1,16,80,55,000 रुपये) की स्वीकृति बैठक में दी गई।
इस तरह बैठक में बारह करोड़ उनतीस लाख साठ हजार रुपये की शुद्ध आय का अनुमान लगाया गया। सदन में बजट पर गहन चर्चा की गई। सभासदों ने नगर के सर्वांगीण विकास, बुनियादी सुविधाओं और लंबित परियोजनाओं को लेकर अपने सुझाव रखे।
चर्चा के उपरांत सदन ने बहुमत और सर्वसम्मति से बजट पर अपनी मुहर लगा दिया।
बैठक में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी, सहायक अभियंता (जल) जयराम यादव, अवर अभियंता सिविल पूजा, अवर अभियंता (जल) अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदीप कुमार, सभासद मनोज गोयल, धर्मेन्द्र सिंह, संजय मिश्रा, प्रियंका वर्मा, अमित मिश्रा, रमेश मल्ल, वन्दना देवी, पुष्पा देवी, पवन जायसवाल, तस्लीम मलिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें