फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 123 वाहनों का चालान, एक सीज

Sun, 01 Nov 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 123 वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक वाहन सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, गलत नंबर प्लेट लगाने और नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई की। पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देश पर रोडवेज बस स्टैंड के पास दोपहिया वाहनों की चेकिंग की गई।
बिना हेलमेट, तीन सवारी और त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों के चालान किए गए। जलकल रोड और कोतवाली रोड पर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर खरोह बॉर्डर के पास इंटरसेप्टर वाहन में लगी स्पीड लेजर गन से वाहनों की रफ्तार जांची गई। निर्धारित गति सीमा से तेज चलने वाले वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, हेलमेट लगाने और वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें