फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मृत दिखाकर 122 वोटरों का कटवाया नाम

Fri, 06 Feb 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। विधानसभा क्षेत्र रामपुर कारखाना के ग्राम पंचायत विशुनपुर उर्फ चिरकिहवा में 122 जिंदा वोटरों को मृत व घर से बाहर दिखाकर मतदाता सूची से नाम कटवाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

इन मतदाताओं का नाम हटाने के लिए फार्म-7 भरकर बीएलओ के पास जमा कर दिया गया था। नोटिस मिलने पर मामला उजागर हुआ तो गांव में हंगामा मच गया। बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक गजाला लारी ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
नाम काटे जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय पहुंचने लगे। इसी दौरान जिस व्यक्ति के नाम से फार्म जमा किए गए थे, उसके पुत्र ने फार्म-7 पर हस्ताक्षर देखकर आपत्ति जताई और इसे फर्जी बताया। बाद में संबंधित व्यक्ति बिकाऊ मद्धेशिया भी मौके पर पहुंचे और शपथपत्र देकर हस्ताक्षर को जाली बताया। देखते ही देखते विद्यालय परिसर में तमाम ग्रामीण जुट गए।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही रामपुर कारखाना की पूर्व विधायक गजाला लारी सपा नेताओं के साथ गांव पहुंचीं। उन्होंने सूची का अवलोकन कर नाम काटे जाने वाले मतदाताओं का सत्यापन किया। अधिकांश मतदाता मौके पर ही उपस्थित मिले। इस संबंध में पूर्व विधायक विधायक लारी ने कहा कि सत्ताधारी दल के नेताओं के इशारे पर जिंदा और घर पर मौजूद वोटरों का नाम काटने का प्रयास किया जा रहा है। बीएलओ आफताब आलम ने बताया कि गांव के 122 लोगों का नाम काटने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति के नाम से फार्म-7 जमा हुआ था। स
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें