फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनंदन की वतन वापसी पर उड़े अबीर-गुलाल

विज्ञापन
सुभाष चौक पर ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया तो वहीं टीएसआई भी खुद को इस खुशी में शरीक होने से रोक नहीं पाए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल वतन वापसी को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर रहा। बैंड-बाजे के साथ अबीर-गुलाल उड़ाकर लोगों ने खुशियां मनाई। इसे भारत की बड़ी जीत करार देते हुए सेना और सरकार को श्रेय दिया। आतंक के खिलाफ कड़ी लड़ाई को आगे भी जारी रखने की मांग दोहराई। सुभाष चौक पर मृत्युंजय मिश्र और अवनीश मिश्र के नेतृत्व में युवाओं ने ढोल-नगाड़ों पर खुशी मनाई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अबीर-गुलाल उड़ाए। इस मौके पर प्रवीण शास्त्री, अनुराग मिश्र, शिवम पांडेय, विपिन मिश्र, राजन द्विवेदी, अंकित पांडेय, शशांक मिश्र आदि मौजूद रहे। उधर, जिला बार के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव की अध्यक्षता में बैठक कर अधिवक्ताओं ने भी इसे भारत की बड़ी जीत बताई। बैठक में बालमुकुंद सिंह, काजी मो. आमीर, सुरेंद्र राव, राधेश्याम पाठक, जटाशंकर सिंह, अनिल सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें