फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी गीतों से वंदना ने महोत्सव में बांधा समां

विज्ञापन
वंदना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया महोत्सव के अंतर्गत बुधवार की शाम गायिका वंदना मिश्रा ने अपने भोजुपरी गीतों से लोगों को झूमा दिया। भक्ति गीतों के बाद श्रोताओं की मांग पर उन्होंने होरी, विरह, विदाई गीतों से देर रात्रि तक चले कार्यक्रम से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

रात्रि नौ बजे उन्होंने मंच संभाला और ऐ मेरे वतन के लोगों..., जगदंबा घर में दियरा बार अईली हो.. गीत से शुरुआत की। इसके बाद हे गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो.. से महिला श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर किया। जैसे-जैसे रात जवान हुई, श्रोताओं पर उनके सुरों का जादू चलने लगा। कहे तोहसे सजना..., निकलागे टिकुलिया गोरखपुर के..., अंगुरी में डंस ले बिया नगिनिया रे..., तेरे रश्के कमर..., छाप तिलक सब छीनी..., होली खेले रघुवीरा अवध में..., दिन भर चाहे जहां रहियो हमार पिया... आदि गीतों से संगीत पसंद करने वाले लोगों को बार-बार तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके पूर्व स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विवेक सोनी ने ओह माई गॉड फिल्म के गीत रे भगवान कहां है तू... के जरिए श्रोताओं से तालियां बजवाई तो अब मुझे रात दिन तुम्हारा इंतजार है... गीत पर मस्ती में झूमने पर मजबूर किया। आलिया ने देश रंगीला रंगीला, देश मेरा रंगीला... गीत पर नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। सुबोध ने आंखे तेरी कितनी हसीं... गीत सुनाया। सरदार गुरुविंदर सिंह ने गीत और दिलीप से सोलो डांस पेश किया। 22 फरवरी को सोमित शर्मा, वर्षा, माही की टीम अपने काशियाना बैंड के साथ महोत्सव में प्रस्तुति देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें