शहीद के पत्नी की तबीयत बिगड़ी
सीएचसी के डॉक्टरों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। छपिया जयदेव गांव निवासी शहीद विजय मौर्य की पत्नी विजयलक्ष्मी की तबीयत मंगलवार को खराब हो गई। घरवालों ने इसकी जानकारी सीएचसी पर दी। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका परीक्षण किया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलवामा की घटना के बाद से विजय लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों के काफी प्रयास के बाद वे जल और अन्न ग्रहण कर रही हैं। ऐसे में मंगलवार दोपहर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने जानकारी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एनपी सिंह को दिया। उनके निर्देश पर सीएचसी के चिकित्सक डॉ. मिथिलेश यादव, फार्मासिस्ट आरके तिवारी, रामकृष्ण यादव मौके पर पहुंचे और विजयलक्ष्मी का इलाज किया। उन्होंने बताया कि समय से समुचित आहार नहीं लेने पर उनका रक्तचाप कम हो गया था। दवा देने के बाद आराम करने की सलाह दी गई है। स्थिति सामान्य है।