फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 करोड़ से सलेमपुर-लार सड़क होगा टू-लेन

विज्ञापन
राोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर से लार तक सफर करने वाले राहगीरों को अब हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। 20 करोड़ की लागत से 10 किलोमीटर तक टू-लेन सड़क का निर्माण होगा। शासन की ओर से इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। कागजी कार्रवाई पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नवलपुर से लार बाईपास होते हुए रामजानकी मार्ग तक करीब 10 किलोमीटर तक लंबी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। बरसात के दिनों में इधर से गुजरने वाले राहगीरों का सफर खतरनाक हो जाता था। सड़क किनारे पटरी नहीं होने से बाइक या साइकिल सवार को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। करीब तीन माह पूर्व सलेमपुर में पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के सामने सांसद रवींद्र कुशवाहा ने सड़क निर्माण की मांग को उठाया था। उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन भी दिया था। अब इसके लिए मंजूरी मिल गई है। शासन की ओर से 20 करोड़ रुपये सलेमपुर से लार व लार बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण के लिए मंजूर किया गया है। इसमें से करीब पांच लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त भी कर दी गई है। टेंडर की प्रक्रिया के बाद जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा। उधर, इसी मंच से भरथुआ-भिंगारी मार्ग चौड़ीकरण के लिए सदर सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने मांग की थी। विभागीय अफसरों की मानें तो 10 दिनों के अंदर इसकी भी स्वीकृति शासन की ओर से मिल जाएगी।

सलेमपुर-लार मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर हुआ है। इसके प्रथम चरण में पांच करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं। टेंडर की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमल किशोर, एक्सईएन, पीडब्लूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें