फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक पर रखी गईं ताजिया, अकीदतमंदों ने मांगी मन्नत

विज्ञापन
सदर तहसील चौक पर सरकारी ताजिया के पास तासा बजाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। नौवीं मुहर्रम को शाम के समय शहर के इमाम चौकों पर छोटे-बड़े ताजिया रख दिए गए। मौके पर हजरत इमाम हुसैन व शोहदा-ए-कर्बला के नाम से फातिहा दिलाई गई। घरों में मलीदा, शर्बत व खिचड़ा बनाकर गरीबों में बांटा गया। अकीदतमंदों ने चौकों पर बड़े ताजिया के साथ छोटे ताजिया मन्नत के तौर पर रखे। देर शाम को शहर के तहसील चौक के अलावा अबूबकरनगर, अहमदनगर, अलीनगर, शहीदनगर, महुआबारी, देवरही टोला, इलाही टोला, बसियवां, न्यू कालोनी, खरजरवा, सकरापार, रामनाथ देवरिया, देवरिया खास, इंदिरानगर, लंगड़ी देवरिया के चौक पर ताजिया रखी गई। देर रात में देवरिया खास और पिपरपाती की ताजिया अपने निर्धारित मार्ग के लिए उठ भी गई। स्टार क्लब अब्बासिया के प्रमुख सेराज अहमद ने बताया कि शुक्रवार की भोर में चार बजे सभी ताजिया अपने-अपने चौक से निकलेंगी। विभिन्न मार्गों से होते हुए मालवीय रोड पर इनका मिलन होगा। यहां विभिन्न अखाड़ों के प्रशिक्षित करतबबाज अपने खेलों का प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें