फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक मालिकों ने की हड़ताल, माल भाड़ा बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
डीजल मुल्य बढोत्तरी के विरोध में सदर मालगोदाम पर पूर्वान्चल ट्रक मालिक कल्याण समिति के लोगो ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। पूर्वांचल ट्रक मालिक कल्याण समिति के बैनर तले जिले के ट्रक मालिकों ने डीजल के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ सोमवार को ट्रकों का पहिया जाम कर दिया। मालगोदाम पर 100 से भी अधिक ट्रकों को खड़ा कर मालिकों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर व्यापारी माल भाड़ा नहीं बढ़ाते हैं तो जल्द ही अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। विरोध-प्रदर्शन में समिति के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि डीजल की कीमत 48 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 73 रुपये तक पहुंच गया है। इससे ट्रक चलाने में काफी घाटा हो रहा है। गाड़ी मालिक को मुनाफा तो दूर चालक के खर्चे की भरपाई भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में माल भाड़े में वृद्धि जरूरी हो गई है। हरेंद्र जायसवाल ने बताया कि यह सांकेतिक हड़ताल है। इसके बाद भी माल भाड़ा नहीं बढ़ाया गया तो मजबूर अनिश्चितकाल के लिए आंदोलन करना होगा। ट्रकों का चक्काजाम होने से माल गोदाम के रैक प्वाइंट से पूरे दिन माल की ढुलाई नहीं हो पाई। इसका खामियाजा व्यापारियों को वार्फेज डैमेज (तय अवधि में माल न हटाने पर लगने वाला जुर्माना) के रूप में भुगतना पड़ा। विरोध प्रदर्शन में रमाशंकर वर्मा, अमरीष यादव, अजय गिरी, निप्पी बाबू, विकास कनोडिया, रामप्रवेश चौबे, मकसूद खान, सोहन यादव, मुन्नीलाल सिंह, ज्ञानेश्वर पांडेय, नरेंद्र तिवारी, विनोद सिंह, जन्मेजय मिश्र, धनंजय तिवारी, शशि तिवारी, विजय शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें