फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रधानाध्यापक समेत चार निलंबित

विज्ञापन
teacher
विज्ञापन
देवरिया। कक्षाओं में छात्रों की लगातार कम होती संख्या, नामांकन बढ़ाने का प्रयास न करना, स्कूल परिसर में गंदगी रखने सहित अन्य लापरवाही के आरोप में बीएसए ने दो प्रधानाध्यापक एवं दो सहायक अध्यापकों को निलंबित कर दिया है। इसमें एक सहायक अध्यापिका तो छह माह का प्रसूता अवकाश पूरा होने के बाद भी विद्यालय नहीं आ रही थी। वहीं एक महिला शिक्षामित्र के स्थान पर उनके घर की एक लड़की अध्यापन कार्य किए जाने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खांडेछापर में सहायक अध्यापिका अनीता सिंह 21 दिसंबर वर्ष 2017 से छह माह तक का प्रसूता अवकाश लेकर छुट्टी पर चल रही है। छह माह बाद भी आज तक वह विद्यालय नहीं आ रही है। अगस्त के दूसरे सप्ताह में हुए निरीक्षण में जब इस बात का पता चला तो विभाग ने तत्काल सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया। इस सूचना से विभाग को अवगत नहीं कराने पर प्रधानाध्यापक को कर्तव्यों के पालन में लापरवाही पर सस्पेंड कर दिया। प्रकरण की जांच के लिए बीईओ गौरीबाजार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। देसही देवरिया के प्राथमिक विद्यालय कौलाछापर में निरीक्षण के दौरान शिक्षामित्र नुसरत जहां के स्थान निकहत नाम की युवती पढ़ाते हुए मिली। साथ ही नए सत्र में कुल नामांकन 12 होने पर प्रधानाध्यापक वजीउलहक को निलंबित कर दिया गया। साथ ही शिक्षामित्र को एक सप्ताह के अंदर जवाब देने की नोटिस दिया गया। इसी विद्यालय की सहायक अध्यापक शकुंतला देवी को बार-बार नामांकन बढ़ाने के निर्देश के बावजूद कोई प्रयास नहीं करने पर सस्पेंड कर दिया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय कौलाछापर के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक व सहायक उपस्थित मिले, लेकिन छात्र उपस्थिति मौके पर दो तथा नामांकन 11 का दिखाने पर प्रधानाध्यापक बदरुद्दीन खान को निलंबित किया गया। बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बार-बार हिदायत के बावजूद न सुधरने वालों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें