सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरवां गांव निवासी अलताफ आलम एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। गुरुवार को अपने फेसबुक आईडी से उन्होंने प्रदेश के सीएम पर अभद्र टिप्पणी की थी। शुक्रवार को हियुवा के तहसील अध्यक्ष विनोद ठठेरा ने पुलिस को तहरीर देकर सीएम पर टिप्पणी करने वाले प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्रधानाचार्य पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।