फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारापा का जिला पूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ग्राम मठिया खुर्द के कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज भारतीय राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलापूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष हरिकेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि जिलापूर्ति अधिकारी कोटेदार से मिले हुए हैं।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता जिलापूर्ति कार्यालय पहुंचे। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय में नहीं थे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कोटेदार मनमानी कर रहा है। पात्रों का राशन कार्ड फाड़ दिया जा रहा है। वहीं अपात्रों को राशन दिया जा रहा है। मनोज यादव ने कहा कि जिलापूर्ति अधिकारी से कोटेदार की शिकायत की गई। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। विजय जुआठा ने कहा कि जिले भर के कोटेदार मनमानी पर उतारू हैं। रामविजय चौहान ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान गोरख चौहान, सुरेश यादव, केदार चौहान, जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें