फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के जिला इकाई की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के पास सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मानव सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही बताया गया कि रेडक्रॉस सोसायटी के वालंटियर सेवा की भावना से कार्य करते हैं।
विज्ञापन

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश इकाई की उप सभापति डॉ. हेमा बिंदु नायक और जिलाधिकारी सुजीत कुमार और एसपी राकेश शंकर ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद टीएसआई रामवृक्ष यादव, भूपेंद्र सिंह, जयप्रकाश यादव, सीएफओ एसएस राय, एलआईयू इंस्पेक्टर संतोष सिंह, अशोक मिश्रा, सीओ सिटी संदीप सिंह, एसडीएम सदर राकेश सिंह, उपेंद्र शाही, विवेक कमानी, विशाल मिश्रा, अखिलेंद्र जायसवाल, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, केके सिन्हा, डॉ. रीता सिंह समेत तमाम लोगों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि देवरिया रेडक्रॉस सोसायटी प्रदेश में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। रुद्रपुर तहसील में आई बाढ़ के दौरान उन्होंने सोसायटी के वालंटियरों की क्षमता को देखा है। डॉ. हेमा बिंदु नायक ने कहा कि किसी भी आपदा के समय वालंटियर तत्पर रहते हैं। रेडक्रॉस सोसायटी के लोग जरूरत के समय खड़ा रहते हैं। देवरिया की सोसायटी तो नजीर है। देवरिया के लिए जो भी हो सकेगा, करेंगी। इस अवसर पर सोसायटी के सचिव अखिलेंद्र शाही, नगर पालिका परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष अलका सिंह, सीएमओ डॉ. रामनिवास प्रसाद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें