फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के सूने घर में 13 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डॉक्टर के सूने घर का ताला तोड़कर चोर 1.5 लाख नकदी समेत 13 लाख का सामान चुरा ले गए। खिड़की के रास्ते चोर घर में दाखिल हुए थे। रात को पहुंचे डॉक्टर को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने मौके से एक सब्बल बरामद किया है।
विज्ञापन

राघवनगर पूर्वी वार्ड 14 निवासी सुनील सिंह डॉक्टर हैं। इन दिनों महराजगंज के फरेंदा में चिकित्साधीक्ष के पद पर कार्यरत हैं। एक सप्ताह पूर्व परिवार के लोग घर में ताला बंदकर फरेंदा चले गए थे। शनिवार की देर रात जब डॉक्टर अपने परिवार के साथ मकान पर पहुंचे तो देखा कि दूसरी मंजिल के सभी रूम का ताला टूटा है। आलमारी और बाक्स में रखा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखा 1.5 लाख रुपये नकदी समेत दस नग सोने का गहना और पांच नग चांदी का जेवरात चोरी हुआ है। चोरी गए सामानों की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना पर रात को पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। घर के अंदर एक सब्बल मिला। इससे ताला तोड़ने का पुलिस अंदाजा लगा रही है। डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें