बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज में समर्थकों के साथ छात्र नेताओं ने पर्चे दाखिल किए। कॉलेज परिसर में पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा। विभिन्न पदों के लिए प़र्चे भरे गए हैं। शनिवार को पर्चा दाखिले के दौरान नेताओं ने समर्थकों के साथ रैली निकाल कर जोशोखरोश को साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचे। नेताओं के पीछे-पीछे समर्थक अपने नेताओं के पक्ष मेें नारे लगा रहे थे। पर्चा दाखिला में छात्रों की भीड़ के मद्देनजर उपजिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्र पुलिस बल के साथ डटे रहे। अध्यक्ष पद के लिए लव सोनकर, शाश्वत प्रताप सिंह, अनिकेत जायसवाल और सुनील यादव, महामंत्री पद के लिए अजीत पटेल, मुकेश भारती, विकास वर्मा और शुभम तिवारी, उपाध्यक्ष पद पर दुर्गेश यादव और विष्णु पांडेय, संयुक्त मंत्री पर दो, पुस्तकालय तीन और संकाय प्रतिनिधि स्नातक वाणिज्य पर एक पर्चा दाखिल किया गया। चुनाव अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश और प्राचार्य डॉ. शिवानंद गुप्त ने बताया कि पर्चा वापसी 25 सितंबर, जबकि नामांकन पत्रों की जांच और वैद्य प्रत्याशियों की घोषणा किया जाएगा।
छात्र नेताओं के जुलूस से लगा जाम
बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम में छात्रसंघ चुनाव में पर्चा दाखिला को लेकर छात्र नेताओं के साथ समर्थकों और गाड़ियों की भीड़ से नगर की सभी सड़कें जाम रही। जिससे आवागमन में लोगों को काफी मशक्कत करना पड़ा। 11 बजे से दो बजे तक होने वाले पर्चा दाखिला में छात्रसंघ चुनाव के विभिन्न पदों के दावेदार अपने लाव-लश्कर के साथ अपना दमखम दिखा रहे थे। पर्चा दाखिला में नेताओं के साथ स्कूली छात्रों के अलावा बाहरी लोगों की अच्छी खासी भीड़ थी।