फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा में कटान तेज नदीं के जद में आई खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
एकौना। राप्ती और गोर्रा नदी का जलस्तर तेजी से नीचे जाने के साथ ही कटान तेज हो गया हैै। गोर्रा नदी के जबरदस्त कटान से गांव के लोगों की सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि कट कर नदी में विलीन हो चुकी है। शनिवार को गोर्रा नदी के कटान की जद में मिर्जापुर मेन लाइन का बड़ा पोल आ गया। हाईटेंशन तार के पोल के कटान की जद में आने से दुर्घटना की संभावना बनी है।
विज्ञापन

दोआबा में बाढ़ की विभीषिका झेल रहे 52 गांवों के लोग अपनी खेती की भूमि गंवाने को विवश हैं। राप्ती और गोर्रा का जलस्तर तेजी से गिर रहा है। दोनों नदियां खतरे के निशान से नीचे पहुंच गई हैं। इन नदियों की जद में आए तटवर्ती गांवों के लोगों की कृषि योग्य भूमि कट रही है। गोर्रा नदी पिड़रा, पचलड़ी, रतनपुर आदि गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ भूमि लील चुकी है। गांव के धमेंद्र सिंह, अनिरुद्ध चौधरी, शेषनाथ ठाकुर आदि ने कहा कि नदी तेजी से कटान कर रही है। मिर्जापुर लाइन का बड़ा पोल कटान की जद में आ गया है। वह कभी भी धराशायी हो सकता है। गांववालों ने कटान की सूचना प्रशासन को दी है।
राहत पहुंचाने का सिलसिला जारी
रुद्रपुर। बाढ़ प्रभावित गांवों में संवेदनशील लोगों और संस्थाओं की ओर से राहत पहुंचाने का सिलसिला जारी है। शनिवार को राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद और प्रगतिशील भोजपुरी समाज की ओर से पीड़ितों को राहत सामग्री दी गई। राज्यमंत्री ने सरांव बुजुर्ग, सरांव खुर्द, बसडिला, बेलवा दुबौली, भगवान मांझा, परसिया और बनियापार में राहत सामग्री वितरित किया। वहीं प्रगतिशील भोजपुरी समाज की कार्यकर्ताओं ने बंधो पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरित किया। इस दौरान कैप्टन वीरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, नरसिंह बहादुर सिंह, सौदागर सिंह, संजीव आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें