फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर साइकिल सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। स्कूल से घर आ रहे साइकिल सवार छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे के बाद साइकिल नदी में गिर गई और लाश ट्रैक में फंस गई। रेलकर्मी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। इसकी खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लार थानाक्षेत्र के तकिया धरहरा गांव निवासी अवधेश यादव का 15 वर्षीय बेटा रवि बलिया के बेल्थरा बाजार स्थित एक कॉलेज में इंटर का छात्र था। वह शनिवार को साइकिल से कॉलेज गया था। उधर से पढ़ाई करने के बाद तुर्तीपार रेलवे पुल पर बने रेलवे लाइन के रास्ते साइकिल से घर वापस आ रहा था। दिन में करीब 12 बजे पुल के बीचोंबीच में अभी पहुंचा था कि वाराणसी की ओर से आ रही पैसेंजर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद साइकिल घाघरा नदी में जा गिरी और शव रेलवे लाइन में फंस गया। ट्रेन चालक ने रेवली गांव के पास गेटमैन को सूचना दी। गेटमैन ने उभांव एसओ को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल की आईडी से छात्र की पहचान कर घरवालों को बताया। जानकारी होते ही सैकड़ों लोग उभांव थाने पहुंच गए। इस बाबत उभांव एसओ जयचंद ने बताया शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। रवि अपने मां-बाप का बड़ा बेटा था। इसकी मां गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है और पिता दुकान चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर मिली तो दोनों बदहवाश हो गए और दहाड़े मारकर रोने लगे। रवि पढ़ने में होनहार था और मिलनसार था।

कई बार हो चुकी है दुर्घटनाएं
घाघरा नदी पर बने तुर्तीपार रेलवे पुल पर अधिकांश दुर्घटनाएं होती है। रेलवे लाइन के बीच में लोहे का प्लेट लगाया गया है और बीच-बीच में ट्रेन आने पर किनारे रुकने के लिए जगह बनाई गई है। इसके चलते अधिकांश लोग इसी रास्ते बलिया के बेल्थरा बाजार करने जाते आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें