फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप़ुर में माडॅल शॉप पर एक लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बस स्टेशन स्थित मॉडल शॉप पर बदमाशों ने असलहा सटाकर सेल्समैन से करीब एक लाख रुपये नकदी, मोबाइल और शराब की बोतलें लूट ली। घटना मंगलवार की रात 10.45 बजे की है। बदमाशों ने पहले सेल्समैन से शराब खरीदकर शराब पी। इसके बाद दुकान लूट को अंजाम देकर भाग गए। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

बस स्टेशन तिराहे पर श्वेता सिंह का मॉडल शॉप चलता है। बस्ती जिले के पिकौरा गांव के हरिकेश और सलेमपुर कोतवाली के हरैया गांव के रवि सेल्समैन हैं। मंगलवार की रात करीब 10.45 बजे दो बाइक से चार युवक मॉडल शॉप पहुंचे। उन्होंने सेल्समैन हरिकेश से एक बीयर और एक क्वाटर शराब की बोतल ली। चारों वहीं बैठकर शराब पीने लगे। सेल्समैन ने उन्हें जल्दी शराब पी कर जाने को कहा। सेल्समैन के अनुसार जब उसने दुकान बंद करने को कहा तो उनमें से एक ने दुकान का एक शटर गिरा दिया। दूसरे ने काउंटर में घुसकर हरिकेश पर तमंचा तान दिया। बाहर दूसरा सेल्समैन रवि जब रोकना चाहा तो तीनों ने असलहा निकाल लिया। उन्होंने रवि को पीटना शुरू कर दिया। बकौल हरिकेश बदमाशों ने काउंटर में रखे दो दिन की बिक्री की रकम करीब एक लाख रुपये, दो मोबाइल और दो बीयर और शराब की एक बोतल निकाल ली। चारों बदमाश बाइक से भाग गए। लूट की सूचना पर देर रात अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मौके पहुंचकर जांच की। सुबह एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी छोटेलाल ने कहा कि मुनीम की तहरीर पर चार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

दगा दे गया 100 नंबर
नगर के प्रमुख चौराहा पर हुई मॉडल शॉप में लूट की घटना ने पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी। घटना के दौरान सेल्समैन 100 नंबर पर सूचना देने की कोशिश करता रहा लेकिन फोन नहीं लगा। 100 नंबर पर बात नहीं होने पर उसे दौड़कर कोतवाली जाना पड़ा। सेल्समैन ने बताया कि जब उसने कोतवाली में जाकर लूट की सूचना दी तब भी पुलिस सक्रिय नहीं हुई। तब तक बदमाश काफी दूर निकल गए।
विज्ञापन


पुलिस पिकेट पर उठे सवाल
घटनास्थल से 20 मीटर की दूरी पर पुलिस की पिकेट लगती है। मंगलवार की रात 11 बजे बदमाश मॉडल शॉप से रकम लूटकर आराम से निकल गए। सेल्समैन ने हल्ला किया पर पिकेट स्थल पर कोई हरकत नहीं हुई। सेल्समैन ने बताया कि कुछ देर बाद वहां दो होमगार्ड पहुंचे।

व्यापार मंडल ने की निंदा
लूट की सनसनीखेज वारदात की व्यापार मंडल ने निंदा की। उन्होंने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा किया। व्यापार मंडल के रमापति शुक्ला, महेश वर्मा, आत्माराम गुप्त, रविप्रताप गुप्त, मदनमोहन गुप्त और ओमप्रकाश वर्मा ने घटना का पर्दाफाश कर लूट की रकम बरामद करने की मांग की।

दुुकान में नहीं लगा था सीसीटीवी
रोज हजारों रुपये का व्यवसाय करने के बाद भी मॉडल शॉप में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए थे। इस कारण बदमाशों की पहचान में दिक्कत आ रही है। यहीं नहीं बस स्टेशन पर अधिकांश दुकानों पर सीसीटीवी नहीं लगा है। हालांकि पुलिस बार-बार दुकानदारों को दुकान और दुकान के बाहर कैमरा लगवाने का निर्देश देती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें