फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप महिला हैं और परेशानी में हैं तो डॉयल करें 181

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। छेड़खानी, मारपीट, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न की शिकार हैं तो तत्काल मदद मिलेगी। बशर्ते टोल फ्री नंबर-181 नंबर पर कॉल करना होगा। शिकायत के आधार पर काऊंसलर कम फैसिलेटर पुलिस और डॉक्टरी मदद दिलाएंगे। महिला अस्पताल परिसर में रैन बसेरा भवन खुल गया है।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम राजेश त्यागी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से रेस्क्यू वैन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि आपकी सखी-आशा ज्योति केंद्र बालिकाओं और महिलाओं के हित में काम करेगी। आप महिला है किसी तरह की परेशानी में हैं महज 181 नंबर पर कॉल करें। हेल्पलाइन का संचालन व्यवस्था सेंट्रलाइज्ड है। इसके लिए महिला अस्पताल परिसर स्थित अस्थायी दफ्तर में तीन महिला सुगमकर्ता, दो ड्राइवर, सामाजिक कार्यकर्ता, आउटरिच कार्यकर्ता और कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर एक-एक लोगों की तैनाती हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सिपाही और होमगार्ड के पद पर दो-दो महिलाओं की तैनाती हुई है। पीड़ित बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं को चिकित्सीय सुविधा और कौशल विकास की सुविधा मिलेगी। जिला परिवीक्षा अधिकारी एनपी सिंह ने कहा कि कॉल सेंटर की प्रशिक्षित टेली काऊंसलर्स पीड़िताओं को परामर्श देंगी। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर हर वक्त काम करेगा। काऊंसलर कम फैसिलेटर को मैसेज के जरिए जानकारी मिलेगी। उसके बाद रजिस्टर में ब्योरा दर्ज कर पीड़ित को मदद मुहैया कराएगा। इस दौरान एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, पीडी रविशंकर राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें