फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन में रूचि नहीं दिखा रहे लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रदेश सरकार की ओर से कराए जा रहे पेंशनधारकों के पात्रता के सत्यापन में लेखपाल रुचि नहीं दिखा रहे हैं। सत्यापन कराने को दिए आदेश के 45 दिन बीतने के बाद भी लेखपालों ने जांच नहीं शुरू की। इससे रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में जांच प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ रही है। मामले को गंभीरता से देखते हुए तहसीलदार ने लेखपालों को नोटिस भेजकर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

यूपी में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रदेश सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विकलांग और विधवा पेंशन योजना के लाभार्थियों के पात्रता की जांच का आदेश दिया। समाजवादी पेंशन योजना के तहत अपात्रों को लाभ दिए जाने की जिले में कई बार लोगों ने शिकायत की। चार मई को तहसील क्षेत्र के लेखपाल और सेक्रेट्री को लाभार्थियों की सूची सौंपकर सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी गई। सेक्रेट्री पेंशनधारकों की जांच में लगे हैं पर उनका आरोप है कि लेखपाल सत्यापन में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जिससे सत्यापन में दिक्कते आ रही हैं। लेखपाल संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रुद्रपुर तहसील के लेखपाल पेंशनधारकों के सत्यापन में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इससे सत्यापन की प्रक्रिया ठीक ढंग से शुरू नहीं हो पा रही है। तहसीलदार योगेंद्र प्रसाद ने लेखपालों को नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है।

सोमवार से सत्यापन में जुट जाएंगे लेखपाल : एसडीएम
इस बाबत उपजिलाधिकारी घनश्याम ने कहा कि लेखपालों ने सोमवार से पेंशनधारकों के सत्यापन की जांच करने को कहा है। पूरे प्रदेश में मांगों को लेकर लेखपाल सत्यापन का बहिष्कार कर रहे थे। शासन स्तर से आश्वासन मिलने के बाद लेखपाल कार्य करने को तैयार हो गए है। जल्द ही सत्यापन का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें