फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की सड़कों पर कचरा फैलने से बढ़ी दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर की जाम नालियां लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। हल्की बरसात में ही नालियों का कचरा सड़कों पर फैल जा रहा। इससे उठने वाली बदबू से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बुधवार की रात हुई बरसात से गुरुवार की सुबह सड़कों पर कचरा फैला रहा।
विज्ञापन

नगर की जाम नालियों से बरसात का पानी नहीं बह रहा है। बरई वार्ड स्थित पीजी कॉलेज के सामने चारों तरफ कचरा फैला रहा। आवागमन में लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। दोपहर की भीषण गर्मी के बीच सड़क पर पड़े कचरे से उठी रही बदबू पूरे मोहल्ले में फैल गई, लोग परेशान हो गए। मोहल्ले के लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन पर सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया। बस स्टेशन से पुराना चौक मार्ग पर जलभराव से राहगीरों को परेशान होना पड़ा। इस मार्ग से शाम को रोजेदार मस्जिद में तराबी करने को जाते हैं। सड़क पर गंदा पानी जमा होने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। रवि प्रताप गुप्त, मुन्ना मौर्या, नार्मल प्रसाद, शंभू शरण, सतीश गुप्ता आदि ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन जाम नालियों को साफ कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। जिससे लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। ईओ मुकेेश चौधरी ने कहा कि नगर में नालियों की सफाई तेजी से कराई जा रही है। सड़कों पर फैले कचरे हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें