फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को गोली मारने वालों को फांसी की सजा मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। अखिल भारतीय किसान सभा ने समस्याओं को लेकर धरना दिया। कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को दूर करने में रुचि नहीं दिखा रही है। मंदसौर में किसानों को गोली मारने वालों को फांसी की सजा दिलाई जाए। राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में 11 बजे से धरना शुरू हुआ। सदानंद चौरसिया ने कहा कि किसान, मजदूर, दस्तकार और बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन अपर्याप्त है। इसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये मासिक पेंशन की जाए। आनंद प्रकाश चौरसिया ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू की जाए ताकि किसानों की स्थिति बेहतर हो सके। सभी तरह के किसानों को कर्जा माफ हो। जिले की चीनी मिलों को दुबारा चालू की जाए। कमला यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराध पर रोक लगाने में सरकार नाकाम है। इसके चलते आम जनता में भय है। कमरून्निसा ने कहा कि देहात के बिजली उपभोक्ताओं का बिल माफ करें। राजमंगल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराएं। उसके बाद ही स्कूलों का माहौल बेहतर हो सकता है। इस दौरान वासुदेव, कमलेश, मिथिलेश आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें