फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रतनपुर गांव में दिखा 12 फुट का अजगर

Sun, 17 Aug 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एकौना थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में शुक्रवार की रात पानी की टंकी के पास 12 फुट लंबा अजगर दिखाई दिया। जैसे ही लोगों की नजर अजगर पर पड़ी, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। भय और अफरातफरी के बीच लोग अजगर को घेरकर खड़े रहे। शनिवार की सुबह उसे गोरखपुर के कुसम्ही जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह को इसकी जानकारी दी। उन्होंने वन विभाग से संपर्क किया, मगर विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस बीच गांव के ही वन विभाग के माली धर्मेंद्र कुमार और भानु मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। करीब 40 किलो का यह अजगर करीब 12 फुट लंबा है।
वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि अजगर पूरी तरह स्वस्थ है। उसे किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची। विभाग की योजना के अनुसार, शनिवार की सुबह उसे गोरखपुर के कुसम्ही जंगल में छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें