फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 10 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर में लगे 11केवी का तार टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
-50 हजार से अधिक आबादी को छह घंटे नहीं मिली बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। 10 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर में लगा 11केवी का तार रविवार की रात करीब 7 बजे टूट गया। इसके चलते टाॅउन, एसएनल व नवलपुर फीडर से जुड़े तकरीबन 50 हजार की आबादी को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। हालांकि सोमवार की भोर करीब 4.30 बजे विद्युत निगम के कर्मचारियों के काफी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। उधर तार फाल्ट के चलते 33 केवी की लाइन करीब पांच घंटे बंद कर दी गई। इससे लार, मझौली राज समेत ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति पांच घंटे बंद रही।
विज्ञापन

तार टूटने के कारण टाउन, बीएसएनल और नवलपुर फीडर से जुड़े तकरीबन 50 हजार की आबादी का बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसी बीच विद्युत निगम के कर्मचारियों ने 33केवी लाइन बंद कर दी। उमस भरी गर्मी में अचानक लाइट बंद होने के चलते रविवार रात करीब 9 बजे सैकड़ों लोग बिजलीघर पहुंचे और हंगामा करने लगे। लोगों की भीड़ देख विद्युत निगम के एक्सईएन राम हरि ने फाल्ट तत्काल ठीक कराने का आश्वासन दिया। काफी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने सोमवार की भोर में तार बदलकर आपूर्ति बहाल की। इसके बाद लोगों ने उमस भरी गर्मी में राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जेई उमेश कुमार ने बताया कि 11 हजार तार फाल्ट होने के चलते दिक्कत आई थी। ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें