देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बस स्टैंड, भटवलिया चौराहा, सुभाष चौक, कसया ओवरब्रिज और कसया ढाला पर वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस के अभाव में चल रहे ऑटो व ई-रिक्शा, सड़क किनारे सवारी भरने वाले वाहन, बिना हेलमेट व तीन सवारी बैठाकर चलने वाले बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।