फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टकार्ड पर भेजें पीएम मोदी को सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टकार्ड पर भेजें पीएम मोदी को सुझाव
विज्ञापन


भारत के मन की बात, मोदी के साथ का बॉक्स लगा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भाजपा सदर विधानसभा इकाई ने मंगलवार को सदर तहसील गेट पर भारत के मन की बात-मोदी के साथ का बॉक्स लगाया। इसका उद्घाटन जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने किया। बॉक्स के साथ पोस्टकार्ड भी रखा गया है। इस पर लोग अपने मन की बात लिखकर बॉक्स में डाल सकते हैं। इसे पोस्टकार्ड को पीएम मोदी तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह बॉक्स हर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख जगह पर लगाया जाएगा। इसमें आमजन देश हित में कोई भी सुझाव या मांग लिख कर डाल सकता है। आमजन से मिले सुझाव और मांगों पर विचार कर आगे काम किया जाएगा। सरकार कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, किसान कल्याण, अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार, विद्युतीकरण, ग्राम्य विकास, खेल युवा कल्याण एवं कौशल विकास के अलावा हर क्षेत्र में तत्परता से काम कर रही है। जन सुझाव से इसे और बेहतर बनाया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र संयोजक प्रेम अग्रवाल ने कहा कि भारत के मन की बात मोदी के साथ बॉक्स के अलावा एक वीडियो वैन भी 21 फरवरी तक विधानसभा क्षेत्र के हर चौराहे हर गांव तक जाएगी। लोग अपने मन की बात लिखकर वैन पर लगे बॉक्स में भी डाल सकते हैं। इस दौरान नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, कृष्णानाथ राय, अजय दुबे, रामाशीष प्रसाद मौर्य, सीपी सिंह, रामाज्ञा चौहान, अंबिकेश पांडेय, संतोष त्रिगुणायक, नित्यानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें