फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली निकाल भाजपाइयों ने दिया कमल संदेश

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज से भजपा की कमल बाईक संदेश यात्रा के दौरान हेलमेट पहनकर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर भाजपाइयों ने शनिवार को कमल संदेश यात्रा निकाली। बाइक लेकर जिले के हर विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ताओं के जुलूस को सदर सांसद कलराज मिश्र व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पूरे शहर के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी घूमी।
विज्ञापन

सांसद कलराज मिश्र ने कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से केंद्र में भाजपा की पुन: सरकार बनेगी। इसी तरह उत्साह और ऊर्जा को बनाए रखने की जरूरत है। भाजपा के अलावा देश के किसी भी संगठन में इतने मजबूत और निष्ठावान कार्यकर्ता नहीं है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी लोकसभा सीटों पर एक दिन बाइक रैली किसी भी दल ने नहीं निकाला था। भाजपा ने इस रैली के माध्यम से ताकत का एहसास कराया है। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के मजबूती के कारण आज अन्य राजनीतिक दल गठबंधन कर जनता को भ्रमित करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया। रैली देवरिया संसदीय क्षेत्र के सदर, रामपुर कारखाना, पथरदेवा, फाजिलनगर और तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान रैली के जिला संयोजक रजनीश उपाध्याय, रवींद्र प्रताप मल्ल, लोकसभा प्रभारी हरेंद्र सिंह, विधायक जन्मेजय सिंह, कमलेश शुक्ल, गंगा सिंह कुशवाहा, क्षेत्रीय महामंत्री प्रेमचंद्र मिश्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सज्जन मणि त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र प्रताप राव, चेयरमैन अलका सिंह आदि मौजूद रहे। बघौचघाट प्रतिनिधि के अनुसार कमल संदेश बाइक रैली पथरदेवा से कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के नेतृत्व में निकाली गई। रैली को कृषी मंत्री ने झंडी दिखाकर रवाना किया। वह खुद बाइक लेकर रैली में शामिल हुए। इस दौरान संजय सिंह, जुगुल किशोर तिवारी, मदन पासवान, मदसूदन मणि त्रिपाठी, रामअशीष मौर्या आदि मौजूद रहे।


भाजपा नेता भूले ट्रैफिक नियम
देवरिया। देश व प्रदेश की सत्ता में आसीन भाजपाइयों ने कमल संदेश यात्रा के दौरान यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। रैली में शामिल हजारों कार्यकर्ताओं में से अधिकांश ने बाइक जुलूस के दौरान हेलमेट लगाना मुनासिब नहीं समझा। कई प्रमुख पदों पर आसीन लोगों ने भी इसकी अनदेखी की। विधानसभा क्षेत्रों से निकली रैलियों में न तो किसी ने हेलमेट लगाया और न ही जिला मुख्यालय से रवाना हुई यात्रा में किसी के पास हेलमेट था। यही नहीं कई बाइक पर तीन सवारी भी चलते रहे। सबसे खास बात रही कि यातायात जागरूकता माह में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी के बावजूद पुलिस प्रशासन के लोग तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें