फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के बालमुकुंद ने आगरा के भीम को किया चित

विज्ञापन
पहलवान भीमसेन चित्रकूट के केशव पहलवान को 8 मिनट में हराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। देसही देवरिया ब्लॉक के बालकुआ में आयोजित राज्य स्तरीय महिला-पुरुष दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोचक मुकाबले हुए। आगरा के पहलवान भीम सिंह को हरियाणा के बाल मुकंद ने चित कर दिया। वहीं, अयोध्या के बजरंगी बाबा का जलवा दूसरे दिन भी कायम रहा। महिला वर्ग में पटना की पहलवान का जलवा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रतियोगिता के आयोजक सुनील राव ने दंगल फिल्म में काम करने वाले पहलवान रामेश्वर सिंह को बैज लगा स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्राचीन खेलों को बचाने से ही भारतीय संस्कृति सुरक्षित रहेगी। इसके बाद दंगल के मुकाबले शुरू हुए। दूसरे दिन 30 से अधिक के मुकाबले हुए। आगरा के भीम सिंह ने चित्रकूट के केशव को हराया लेकिन दर्शकों के जोरदार समर्थन के बावजूद वह हरियाणा के बालमुकुंद से हार गए। मथुरा के अनूप ने गोरखपुर के विजय, महेश ने लोटन सिंह, सहदेव ने छत्रपाल, अब्दुल ने गणेश, देवरिया के सतपाल ने रोहित और जितेन्द्र ने रंजीत को धूल चटाई। अयोध्या के बजरंगी बाबा ने दो दिन में ग्वालियर के शिव कुमार और शिवम, आगरा के जयपाल, हरियाणा के लोटन को चित कर अपनी धाक जमाई। महिला वर्ग में पटना की धनवंती ने पायल और बनारस की नूतन ने कानपुर की रीमा को चित्त किया। दंगल के आयोजन में विपिन कुमार राव, ऋषिकेश राव, धर्मेंद्र राव, एसके श्रीवास्तव, राम विचारे, दिनेश कुमार, यशवंत राव, गौरव चंद्र, टीपू खान, रणविजय सिंह, विजय नारायण सिह आफताब आलम आदि ने सहयोग किया।


रामेश्वर और बंटी पहलवान से लड़ने को कोई नहीं हुआ तैयार
मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय पहलवान रामेश्वर सिंह और हरियाणा के बंटी से बार-बार घोषणा के बावजूद कोई पहलवान लड़ने को तैयार नहीं हुआ। आयोजन कमेटी ने दोनों मुकाबले पर क्रमश: 51 व 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी रखा था। देर शाम तक इन दोनों पहलवानों को कोई प्रतिद्वंदी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें