फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटने गई युवती की नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- खामपार थाना क्षेत्र के केरवनिया घाट पर उतराता मिला शव
विज्ञापन

- भटनी के चौरिया बाजार निवासी के रूप में हुई पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। खुनुवा नदी के किनारे घाट काटने गई युवती की डूबने से मौत हो गई। रविवार की सुबह केरवनिया घाट पर उसका शव उतराता पाया गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त के बाद पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
भटनी थाना के ग्राम चौरिया बाजार निवासी बलिराम प्रजापति की 18 वर्षीय पुत्री बेबी अपनी कुछ सहेलियों के साथ शनिवार की शाम खनुवा नदी के किनारे राजा राम घाट पर घास काटने गई थी। घास काटने के दौरान पैर फिसलने से नदी में चली गई। उसकी सहेलियों ने घर जाकर इसकी सूचना दिया। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सुबह उसकी लाश सरया ग्राम के पास खनुवा नदी में उतराते हुए मिली। सूचना पाकर पहुंची खामपार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर प्राथमिकी दर्ज कर शव का पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष श्यामाधर सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर शव को उन्हें सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

नहाते समय पोखरे में डूबा युवक, मौत
- तरकुलवा के कनकपुरा गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
तरकुलवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव में नहाते समय पोखरे में डूबने से युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर शव को पोखरे से निकलवाया। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कनकपुरा गांव के सुकदेव यादव का छोटा बेटा रामप्यारे यादव (31) गांव के पोखरे में नहा रहा था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। खुद को डूबता देख उसने शोर मचाना शुरू किया। जब तक लोग उसे बचाने की कोशिश करते वह पोखरे में समा चुका था। वहां मौजूद लोगों ने गांव में जाकर जानकारी दी। घंटों खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने रामप्यारे का शव पोखरे से बाहर निकाला। घटना के बाद रामप्यारे की पत्नी उर्मिला, पुत्री सुनीता व पुत्र अमरनाथ का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें