फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के विरोध में किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ऑटो-टेपों चालकों ने सुभाष पर चौक पर किया प्रदर्शन
स्टैंड पर बिना सुविधा दिए अधिक शुल्क वसूलने पर भड़के
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गोरखपुर रोड स्थित ऑटो स्टैंड पर कोई सुविधा उपलब्ध न कराने और स्टैंड ठेकेदार की मनमानी से आजिज ऑटो-टेंपो चालकों ने मंगलवार को सुभाष चौक पर सड़क जाम कर दी। इन्होंने नगर पालिका प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इससे पहले ऑटो-टेंपो चालकों ने पालिका कार्यालय पहुंचकर कुछ देर घेराव भी किया। वहां से सुभाष चौक पहुंचकर देवरिया-सलेमपुर और मालवीय रोड पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक जाम से मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। लोगों को गलियों की राह पकड़नी पड़ी। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि समस्या हल न हुई तो 15 अगस्त को मुख्यमंत्री की शवयात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन

ऑटो-टेंपो चालक यूनियन के बैनर तले लामबंद प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्टैंड पर ठेकेदार दबंगई से वसूली कर रहे हैं। उनके उत्पीड़न से हर चालक त्रस्त हो चुका है। कहा कि नगर पालिका प्रशासन स्टैंड पर चालकों और यात्रियों को किसी तरह की सुविधा नहीं दे रहा है। बावजूद स्टैंड शुल्क के रूप में 20 की जगह 25 रुपये ठेकेदार जबरन वसूल कर रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू रहते हैं। कई बार समस्या के समाधान के लिए डीएम, एसपी, नगर पालिका अध्यक्ष से गुहार लगाई गई, लेकिन वे कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। यही हाल रहा तो कभी भी पुरवा चौराहा स्थित स्टैंड पर वसूली ठेकेदारों और ऑटो-टेंपो चालकों में संघर्ष हो सकता है। अफसरों की उपेक्षा से ही उन्हें जाम लगाने के लिए विवश होना पड़ा है। जाम की सूचना पर सदर कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। आश्वासन दिया कि उच्चाधिकारियों से संपर्क कर जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। करीब आधे घंटे दोपहर सवा एक बजे जाम समाप्त हुआ। जाम लगाने वालों में शिवा यादव, गणेश, सोनू शुक्ला, मोनू शुक्ला, राजेश, भोला, छोटेलाल, बबलू, मुन्ना, विनोद प्रसाद, राजेश यादव, दुर्गेश, बृजेश, नूर, असलम, सेराज, बेचू, इमरान, वाजिद, व्यास प्रसाद, जितेंद्र, बबलू यादव, राजू, अमजद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें