गौरी बाजार में मिल श्रमिको का धरना जारी।
- फोटो : अमर उजाला
गौरी बाजार। बकाया भुगतान को लेकर बंद पड़ी गौरी बाजार चीनी मिल के श्रमिकों का अनिश्चितकालीन आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन श्रमिकों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
श्रमिक नेता ऋषिकेश यादव ने कहा कि वर्ष 1995-96 से बकाया किसानों का 1.62 करोड़ व मिल कर्मियों की धनराशि का अविलंब भुगतान किया जाना चाहिए। श्रमिक नेता व्यास यादव ने कहा कि राजेंद्रा इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के कार्यवाहक बृजेश चौधरी पर धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया जाए। संचालन कर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजबहादुर यादव ने कहा कि गौरी बाजार चीनी मिल इकाई की बिक्री की जांच सीबीआई से कराई जाए। मुन्ना लारी ने कहा कि इस मामले में प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है। धरने में धर्मवीर गुप्ता, अशोक कुमार यादव, इमरान खान, अर्जुन यादव, अनिल चंद, सचिन यादव, कपिल देव यादव, छेदी सिंह, रामाज्ञा यादव, रामवृक्ष प्रधान, अदालत अली, कन्हैया लाल यादव आदि मौजूद रहे।