फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा धन्ना सेठों की पार्टी नहीं:भारती

विज्ञापन
टाउनहाॅल परिसर में बसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रमुख मायावती का जन्मदिन केक काटकर मनाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। बसपा धन्ना सेठों की पार्टी नहीं है। गरीबों, मजलूमों और सर्व समाज की पार्टी है। कार्यकर्ताओं को 2019 में मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य लेकर काम करना होगा। केंद्र में जुमलेबाजों की सरकार है। यह बातें सोमवार को टाउनहॉल पर बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल कोऑर्डिनेटर सुधीर कुमार भारती ने कही। कार्यक्रम में सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने केक काटा और कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती का आह्वान किया। सुधीर कुमार ने कहा कि देश की सीमा सुरक्षित नहीं है। आए दिन सीमा पार से घुसपैठ हो रहा है। केंद्र की मोदी सरकार इसे रोकने में विफल है। प्रदेश सरकार आपसी भाईचारा को समाप्त करने की कोशिश कर रही है। ओम प्रकाश गौतम ने कहा कि जब यूपी में मायावती मुख्यमंत्री थीं, तो प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा था। भाजपा सरकार में विकास थम गया है। बरहज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीतिश कुमार और संचालन जिला प्रभारी राजेश राजभर ने किया। इस दौरान रामदास विद्यार्थी, राकेश सिंह, मूमताज अली, सूर्यदेव गोंड, डॉ. रामनाथ चौहान, शैलेष पांडेय, रामजी पासवान, राजकुमार पासवान, मैनुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें