देवरिया। फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर एक युवक युवती को बार-बार अश्लील तस्वीर भेज रहा था। इससे आजिज आकर युवती ने मंगलवार को एसपी से शिकायत की। एसपी ने जांच कराई तो पता चला कि वह युवती का पूर्व परिचित है। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मंगलवार की दोपहर में एक युवती एसपी राकेश शंकर के पास शिकायत लेकर पहुंची कि उसे एक महिला के नाम से बनी फेसबुक आईडी से अश्लील तस्वीर भेजी जा रही है। यह सिलसिला पिछले कई महीने से चल रहा है। मना करने पर वह नहीं मान रहा है। जब एसपी ने जांच कराया तो पता चला कि इस फेसबुक आईडी को किसी युवक ने बनाया है। जब उन्होंने उस युवक का नाम युवती को बताया तो यह बात सामने आई कि युवक उसका पूर्व प्रेमी है। दोनों के बीच वर्षों तक प्रेम संबंध रहे हैं। युवती की शादी होने के बाद से ही वह परेशान रहता है और ऐसी हरकत कर रहा है। एसपी राकेश शंकर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे लौटा दिया।