फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में रखा 1200 क्विंटल से अधिक चीनी हो रहा खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले के हाट शाखा केंद्रों में 1200 क्विंटल से अधिक रखी गई चीनी खराब हो रहा है। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर चीनी वितरण पर अचानक रोक लगाए जाने के बाद यह हालात हुई है। चीनी को व्यवस्थित स्थान पर भेजने के लिए पूर्ति निरीक्षक और डिप्टी आरएमओ ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर मार्च-2017 से शासन के फरमान पर अचानक चीनी का वितरण बंद कर दिया गया। उसी समय से विभिन्न हाट शाखा केंद्रों पर 1200 क्विंटल से अधिक चीनी रखी गई है। अफसरों की मानें तो वितरण नहीं होने के कारण गोदाम में लंबे समय से रखे जाने के चलते चीनी खराब होने की कगार पर है। पत्र भेजने के बाद भी चीनी को समुचित स्थान पर भेजने के लिए कोई दिशा-निर्देश जिम्मेदारों को नहीं मिल सका। डिप्टी आरएमओ जीतेंद्र यादव ने चीनी खराब होने का हवाला देते हुए तीन रोज पत्र विभागीय उच्चाधिकारियों को भेजा। वहीं दो बार पूर्ति निरीक्षक भी पत्र भेज चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई समुचित निर्देश प्राप्त नहीं हो सका। इस चक्कर में गोदामों में रखा गया चीनी खराब हो रहा है। पूर्ति निरीक्षक केजी पांडेय ने बताया कि चीनी को सुरक्षित स्थान पर भेजने के लिए बार-बार पत्र लिखा जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें