फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेताओं का हंगामा, चुनाव टला

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। संत बिनोवा पीजी कॉलेज में हंगामा के बीच चुनाव अधिकारी ने छात्रसंघ का चुनाव स्थगित कर दिया। इसको लेकर प्राचार्य और छात्र नेताओं के बीच काफी बहस हुई। प्रशासन की सख्ती के चलते मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

संत बिनोवा पीजी कॉलेज में विभिन्न पदों के लिए 11 छात्र नेताओं ने नामांकन किया था। शुक्रवार को पर्चा वापसी होना था। लिंगदोह कमेटी के अनुसार कई पदाधिकारियों का पर्चा स्थगित हो रहा था। छात्र नेता इसका विरोध करते हुए हंगामा करने लगे और कॉलेज प्रशासन पर लिंगदोह कमेटी को दरकिनार कर चुनाव कराने के लिए दबाव बनाया। इसको लेकर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. असीम सत्यदेव और छात्र नेताओं के बीच जमकर बहस हुई। मामला बढ़ता देख इसकी सूचना किसी ने प्रशासन को दे दी। मौके पर एसडीएम राकेश सिंह, सीओ संदीप सिंह और कोतवाली पुलिस पहुंच गई। प्रशासन की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी वीरेंद्र मणि ने चुनाव स्थगित होने की घोषणा की। इसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्र नेताओं को शांत कराया। कॉलेज के चुनाव अधिकारी वीरेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिश को दरकिनार कर छात्र नेता चुनाव कराने की मांग कर रहे थे। इस वजह से छात्र चुनाव स्थगित कर दिया गया।

चुनाव स्थगित होना अधिकार का हनन
देवरिया। संत बिनोवा पीजी कॉलेज में चुनाव स्थगित होने से छात्र नेताओं में काफी नाराजगी है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रोहित त्रिपाठी ने कहा कि साजिश के तहत चुनाव निरस्त किया गया है। कॉलेज और जिला प्रशासन की मिलीभगत से छात्रसंघ चुनाव स्थगित किया गया है। इसके लिए कोर्ट का शरण लिया जाएगा। इस दौरान अभिजीत यादव, विकास सिंह, सतीश सिंह, सौरभ मिश्रा, सन्नी सिंह, विकास यादव, राजेश यादव, अंशुमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें