फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग ला रही जागरूकता, सात माह में 30 हजार से अधिक बने शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलांबुज मिश्र
विज्ञापन

देवरिया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में बनाए जा रहे शौचालय निर्माण में तेजी आई है। सात माह में 30882 शौचालय का निर्माण पूरा हो चुका है। 440 ग्राम पंचायतों में लोगों में व्यवहार परिवर्तन के लिए जागरूकता अभियान जहां चलाया जा रहा है। वहीं 104 गांवों को ऑनलाइन ओडीएफ हो गए हैं। इसके लिए जिले के 16 ब्लॉकों में 32 टीमें काम कर रही हैं। इसका असर भी गांवों में देखने को मिल रहा है।
केंद्र और प्रदेश सरकार की लोकप्रिय योजना ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए अफसर एड़ी-चोटी लगा दिए है। वर्ष 2017-18 में जनपद के 1190 ग्राम पंचायतों में 50919 शौचालय निर्माण का लक्ष्य शासन से मिला है। सात माह में पंचायतीराज विभाग और जिम्मेदार अफसरों के प्रयास से 30882 शौचालय का निर्माण पूरा करा लिया गया है। मार्च 2018 तक बाकी शौचालयों का लक्ष्य पूरा कराने की जिम्मेदारी है। इसके लिए विभागीय कर्मचारी लोगों की मदद से मिशन को सफल बनाने में लगे है। ऑनलाइन ओडीएफ किए गए 104 गांवों के सत्यापन के लिए डीएम ने तीन फेज में टीमें गठित की है। ओडीएफ होने के करीब छह माह तक इन गांवों पर पंचायतीराज विभाग के जिम्मेदारों की नजर रहेगी। बीच-बीच में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक के दो टीम जागरूकता के लिए लगी है। वर्तमान में 32 टीमें 440 गांवों में समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक कर रही है। राजेश मणि त्रिपाठी और ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक रामेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पंचायत विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने और शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बहुत कम समय में उम्मीद से अधिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। लक्ष्य से अधिक शौचालय निर्माण कराने का प्रयास है। इसमें लोगों का सहयोग भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता वैन से जागरूकता की अलख
देवरिया। खुले में शौच और शौचालय के उपयोग में क्या अंतर है। इसकी जानकारी गांवों में पहुंचने वाली जागरूकता टीम लोगों को दे रही है। लेकिन शासन से एक वैन जिले में आया है। इसमें लगे टीवी स्क्रीन के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह वैन एक दिन एक ब्लॉक के गांवों में जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें