फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाथनगर में व्यापारी के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तिलई बेलवा नाथनगर मोहल्ले के रहने वाले व्यापारी के घर शनिवार की आधी रात को चोर घुस गए। घर में रखा 35 हजार रुपये और कीमती सामान चुराकर भाग गए। भोर में तीन बजे जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच किया।
विज्ञापन

तिलई बेलवा नाथनगर मोहल्ले के नंदलाल यादव व्यवसाय करते हैं। शनिवार की रात को परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। नंदलाल का कहना है कि लोग काफी रात तक जगे रहे। चोर 12 बजे के बाद उनके घर में घुसे और 35 हजार रुपये नकद समेत एक लाख रुपये से अधिक का कीमती सामान चुरा लिए। नंदलाल का कहना है कि भोर में तीन बजे उनकी नींद खुली तो देखा कि सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। उन्होंने तत्काल 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से जांच किया। नंदलाल यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें