फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्च बेचने वाली आशा बहू को सीएमओ ने बर्खाश्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महिला के पति साठगांठ कर उसके नवजात को बेचने वाली आशा कार्यकर्ता को सीएमओ ने बर्खास्त कर दिया। सीएचसी अधीक्षक की जांच में संलिप्तता पाए जाने पर आशा पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

खुखुंदू थानाक्षेत्र के धनौती गांव निवासी इंद्रावती देवी को एक माह पूर्व घर पर प्रसव हुआ। प्रसूता की तबीयत खराब बताते हुए आशा उर्मिला देवी सलेमपुर सीएचसी पर लेकर गई। अस्पताल से आशा ने इंद्रावती के पति से मिलकर भाटपाररानी की एक महिला के हाथों बच्चे को बेच दिया। पति और आशा ने प्रसूता को बताया कि बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब थी और उसकी मौत हो गई। इसपर प्रसूता को विश्वास नहीं हुआ। दस दिनों बाद गांववालों की मदद से बच्चे का पता लग गया। बच्चा खरीदने वाली महिला से लोगों ने संपर्क किया तो आशा की कलई खुल गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने सलेमपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र सिंह को जांच का निर्देश दिया। जांच में पाया गया कि आशा ने दस हजार रुपये में बच्चे को बेचा था। प्रसूता का पति भी गरीबी के चलते इसके बहकावे में आ गया था। सीएमओ डॉ. रामनिवास ने बताया कि जांच रिपोर्ट में आशा की संलिप्तता पाई गई। इसके चलते उसे बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें