फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर परिषदीय विद्यालयों में आयोजित होगा खेलकूद

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पांच सितंबर पर इस वर्ष परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें अन्य खेलों के साथ फुटबॉल पर खास ध्यान रहेगा। बीएसए ने इसकी तैयारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के सभाकक्ष में बीईओ और खेल शिक्षकों के साथ हुई बैठक में बीएसए उपेंद्र कुमार ने कहा कि बेसिक शिक्षा निदेशक के आदेश के क्रम में सभी विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फुटबॉल खेल पर विशेष जो रहेगा। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी। जिला व्यायाम शिक्षक संजय कुमार सिंह ने कहा कि सभी ब्लॉक व्यायाम शिक्षक विद्यालयों में खेलकूद की तैयारी मनोयोग से करें। बैठक में बीईओ पंकज सिंह, डीएच चंद, अनूप त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार, पिंगल प्रसाद, देवानंद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें