देवरिया। रामपुर कारखना थानाक्षेत्र के बरवांमीर छापर गांव का टिंकू पांडेय (22) पुत्र श्रीराम पांडेय रविवार की शाम को गांव के समीप शिवमंदिर के पोखरे में गया था। वापस लौटते समय उसका पैर फिसल गया और वह पोखरे में गिर गया। जब देर तक वह नहीं लौटा तो परिवारवालों ने खोजबीन शुरू की। रात 10 बजे गांववाले पोखरे की तरफ खोजते गए तो देखा कि शव उतराया हुआ है। शव निकालकर घर लाया गया। परिवारवालों ने बिना सूचना दिए शव का दाह संस्कार कर दिया। परिवारवालों का कहना है कि टिंकू मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था। तीन की चोटी कटी
देवरिया। रामपुर कारखाना के शाहजहांपुर गांव में असबरून खातून 17 पुत्री ईशा सोमवार की शाम तीन बजे दरवाजे पर ही काम करने के दौरान चोटी कट गई। वहीं, बेलवा बाजार गांव के ज्योति शर्मा 15 पुत्री रामनगीना शर्मा की शाम को बरामदे में पढ़ाई कर रही थी। इसी दरम्यान इसकी चोटी कट गई। तीसरी घटना बैजनाथपुर की है। यहां की एक युवती की चोटी कटी है।