फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनुमान मंदिर चौराहे पर चाइनीज सामानों को फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। हनुमान मंदिर इलाके के युवाओं ने रविवार को चाइनीज सामान का बहिष्कार किया। नारेबाजी करते हुए चौराहे पर पहुंचें। चाइनीज सामानों को जला कर विरोध जताया। आकाश मद्धेशिया ने कहा कि सीमा पर चीन घुसपैठ कर रहा है। भारतीय सैनिक मुंहतोड़ विरोध जता रहे हैं। ऐसे में हम लोगों का दायित्व बढ़ गया है कि चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार करें। युवा नेता बिट्टू मद्धेशिया ने कहा कि चाइनीज सामानों के बहिष्कार के लिए सभी को आगे आना होगा। हम लोग स्वदेशी सामानों की खरीदारी करें ताकि चीन की अर्थव्यवस्था कमजोर हो सके। इस दौरान रामप्यारे यादव, सूरज पटेल, मल्लू पटेल, दुर्गेश पटेल, गोलू जायसवाल, अंगद कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें