फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गम और गुस्से के बीच बीआरसी केद्रों पर शिक्षामित्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर/लार/भागलपुर/भटनी। सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने से नाराज शिक्षामित्रों ने शनिवार को बीआरसी केंद्रों पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इसकी वजह से स्कूलों में पठन पाठक की व्यवस्था ठप रही। आंदोलित शिक्षामित्रों ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए नौकरी बहाल कराने की मांग की।
विज्ञापन

सलेमपुर बीआरसी केंद्र पर ब्लॉक अध्यक्ष मुन्ना यादव के नेतृत्व में शिक्षामित्र बीआरसी पर पहुंचे। हुजूम को देख वहां मौजूद बीईओ वहां से हट गए और बच्चे अपने घर चले गए। संगठन के प्रदेश मंत्री रमेश यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों के सम्मान की यह लड़ाई है। सरकार समायोजन विधेयक लाकर समस्या का समाधान करें। इस दौरान आनंद कुमार, यशवंत सिंह, संजीव दुबे, संजय कुमार, नंदकिशोर, अनीता तिवारी, अर्पणा चौहान, रीना यादव, ज्योति सिंह आदि मौजूद रहीं। करीब तीन घंटे तक लोगों का धरना चला। वहीं लार ब्लॉक के बीआरसी गेट में तालाबंदी कर शिक्षामित्रों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया। इस दौरान हरेन्द्र पांडेय, सत्यप्रकाश सिंह, अरविंद यादव, विनीता सिंह, ममता कुशवाहा, सरोज, गुप्ता, रत्नेश, संतोष, दीपक मौजूद रहे। भागलपुर ब्लॉक के मईल बीआरसी पर नरेंद्र यादव के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने तालाबंदी किया। इस दौरान संजय पांडेय, राजनाथ यादव, देवेश तिवारी, संपूर्णानंद पांडेय, अजीता यादव मौजूद रहीं। इसके अलावा भटनी ब्लॉक के बीआरसी केंद्र पर नर्वदेश्वर पांडेय के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया। बीआरसी केंद्रों पर प्रदर्शन होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रही। समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें